महराजगंज।जनपद के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में डबल इंजन की सरकार में सरकार के योजना की संचालन में दे रहे हैं कुछ जिम्मेदार धोखा।जब की विकास का बड़ी बड़ी बाते करते हैं जनप्रतिनिधि से लेकर जिम्मेदार अधिकारी। लेकिन योजना के संचालक पर योगी सरकार के पारदर्शिता पर फरमान पर महराजगंज में जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
भारत सरकार के स्वच्छ मिशन अभियान का नजारा लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत देखने आइए – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव छ:माह में होने है । लेकिन 01योगी सरकार में हर ग्राम पंचायत में स्वच्छ मिशन योजना के तहत हर ग्राम पंचायत में स्वच्छता बनाए रखने के लिए साढ़े चार लाख रूपए का बजट आया था सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने के लिए।प्रधान व सचिव के द्वारा बजट निकाल कर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। क्योंकि निर्माण में सचिव प्रधान को शौचालय का मलाई खाना था।
निर्माण के बाद अब तक नहीं चालु हुआ सामुदायिक शौचालय – लक्ष्मीपुर क्षेत्र के अधिकांश ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। सामुदायिक शौचालय में ग्राम पंचायत में समूह का महिलाओं को रोजी-रोटी मिलना था ।केयर टेकर को सौंपना था। जिससे रोजी रोटी मिल सके । शासन का निर्देश है ।
विश्वस्त सूत्र बताते हैं की कागज में केयर टेकर को हैंड ओवर भी है ।चूंकि सामुदायिक शौचालय पर केयर टेकर का नाम भी लिखा गया है।लेकिन सामुदायिक शौचालय चालु नहीं हुआ ।कागज में केयर टेकर को हैंड ओवर कर बंद रखे हैं ।जिले के उच्चाधिकारियों व शासन को रिपोर्ट सौंपा है । लेकिन जमीनी हकीकत की जांच हो सामुदायिक शौचालय के सच्चाई का पता चल सके।
नजारा देखना है तो टैक्सियां उर्फ कोनघुसरी में देखें सामुदायिक शौचालय का हाल-क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैसिया उर्फ कोनघुसरी में वर्ष 2022,023 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया।बजट भी निकला है । चूंकि सामुदायिक शौचालय के निर्माण में मलाई खाने के लिए मिलता है।जिस पर केयरटेकर का नाम भी लिखा है ।
लेकिन सामुदायिक शौचालय एक दिन भी नहीं प्रधान व सचिव के चालु कराया गया ।अब तक बंद पड़ा है ।सचिव व प्रधान जिले के उच्चाधिकारियों सहित उत्तर प्रदेश सरकार को सामुदायिक शौचालय को लेकर धोखा दे रहे है।जब की ग्राम पंचायत में सचिव की नियुक्ति है शासन की योजनाओं के संचालन के लिए। लेकिन वह भी प्रधान के साथ मस्त है।
योगी सरकार महत्वाकांक्षी योजना सामुदायिक शौचालय:- योगी सरकार का महत्वाकांक्षी योजना सामुदायिक शौचालय हैं ।योजना को जमीन पर संचालन के ग्राम पंचायत में सचिव,एडीओ पंचायत,बीडीओ, का नियुक्ति ब्लाक स्तर पर है ।वहीं दूसरे तरफ जिले पर डीपीआरओ,सीडीओ सहित तमाम उच्चाधिकारी जिले पर नियुक्त हैं ।लेकिन किस तरह से डबल इंजन की सरकार के योजना व विकास पर कागज में डंका बजा रहे हैं । लेकिन जमीनी पर सच्चाई कुछ और ही दिखाई दे रहा है ।प्रमुख योजना के संचालन को लेकर मौन सभी जिम्मेदार मौन है।









