देवरिया -अर्जुन यादव की रिपोर्ट।अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष श्रीरामपुर डॉ महेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 12.12.2025 को संदिग्ध व्यक्तयों की चेकिंग के दौरान टोला अहिबरन राय के पास से प्लास्टिक के 02 बोरी में 10 पेटी अवैध देशी शराब ब्रान्ड बन्टी बबली कुल मात्रा 90 ली0 व 01 दो पहिया वाहन मोटर साइकिल रजिस्ट्रेशन नं0 BR29AU1994 के साथ 01 शराब तस्कर नितेश कुमार यादव पुत्र जय प्रकाश यादव ग्राम ठाकुर के रामपुर थाना नौतन जिला सिवान बिहार को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 230/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।









