अपर जिलाधिकारी ने धान तौल केन्द्र का निरीक्षण किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज अपर जिलाधिकारी(वि/रा) डॉ प्रशांत कुमार द्वारा धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

अपर जिलाधिकारी  द्वारा सबसे पहले सहकारी संघ खेमपिपरा का निरीक्षण किया गया। यहां पर 100 कृषको से 3601 कुंतल धान की खरीद हुई थी। इसमें 94 कृषको को भुगतान किया जा चुका है। केंद्र के गोदाम में क्षमता का शत–प्रतिशत भंडारण किया जा चुका था।

अपर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी और जिला प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि अविलम्ब मिल से सम्पर्क करके धान की डिलीवरी सुनिश्चित करायें। इसके उपरांत उन्होंने बी पैक्स दरौली को देखा। यहां कुल 64 कृषको से 2340 कुंतल धान की खरीद किया गया था। सभी 64 कृषको का भुगतान हो चुका था। मौके पर कृषक रविन्द्र चौहान की तौल हो रही थी। कृषक ने खरीद को लेकर संतोष व्यक्त किया।

अपर जिलाधिकारी ने बी पैक्स बेलवा टिकर में धान खरीद के काम को देखा। बेलवा टीकर में कुल 72 कृषको से 3149 कुंतल धान की खरीद हुआ था। सभी कृषको का भुगतान किया जा चुका था। मौके पर इंद्रजीत राय की धान तौल चल रही थी।

अपर जिलाधिकारी ने चेक लिस्ट के अनुसार किसानों के लिए सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि खरीद का विवरण अविलम्ब खरीद पंजिका में दर्ज कर उसे तुरन्त ऑनलाइन भी दर्ज करें। अपर जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुसार धान खरीद को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें