Up Maharajganj breaking news -कोचिंग करने जा रही छात्रा अनियंत्रित बोलोरो के… घटना स्थल पर मौत-कोल्हुई थाना के बहुदरी सड़क पर हुआं..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।कोल्हूई थाना क्षेत्र के बहादुरी बाजार में आज सुबह एक सड़क हादसे में ट्यूशन जा रही एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा लौकही निवासी सुनीता (18 वर्ष) पुत्री विनोद सुबह लगभग 6 बजे ट्यूशन के लिए घर से निकली थीं। बहादुरी बाजार के लिंक रोड पर पहुँचते ही बृजमनगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन घटनास्थल पर पहुँचे, जहाँ उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

परिजनों ने तत्काल चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।सूचना पाकर कोल्हूई पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने छात्रा के शव और पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है।

थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि युवती की मौत पिकअप की चपेट में आने से हुई है और चालक फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें