रीलबाज ब्यूटीपार्लर संचालिका मेकअप के पहले रीलबाजी की-फिर रिश्ता टूटने की आई नौबत-एसपी ने लिया संज्ञान-दर्ज हुआ केस-देखे ब्यूटीपार्लर संचालिका का हाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया।जनपद में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका पर युवती की अनुमति के बिना मेकअप के बाद उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया हैं। फोटो वीडियो वायरल होते ही युवती का रिश्ता टूटने की स्थिति में पहुंच गया।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पार्लर संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के देवरिया – गोरखपुर रोड स्थित पार्लर जो की मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी के नाम से 6 जनवरी 2025 को संचालित हुआ था, यहाँ ब्यूटी पार्लर के लिए आई युवती / महिलाओ का बातो में उलझा कर फोटो वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल हुआ और हो रहा हैं।

इसी दौरान एक मामला प्रकाश में आया हैं जहां सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी महानंद मिश्रा द्वारा 4 नवम्बर 2025 को एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बेटी की सगाई के अवसर पर उन्होंने मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी, संचालिका अर्चना जायसवाल के यहां 29 अक्टूबर 2025 की बुकिंग कराई थी।

इसके लिए उन्होंने दो हजार रुपये अग्रिम और ढाई हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान किया था।उनका कहना है कि जब उनकी बेटी इंगेजमेंट के दिन मेकअप कराने गई तो वहा के संचालिका व स्टाप द्वारा फोटो /वीडियो बनाया गया जब इसका विरोध किया गया तो संचालिका ने उसके साथ अभद्रता की और नियम कानून बताते हुए उसे बाहर निकाल दिया।

शिकायतकर्ता ने कहाँ की उन्होंने पहले ही पार्लर संचालिका को फोटो और वीडियो न बनाने की हिदायत दी थी, फिर भी उनके द्वारा ऐसा किया गया।

पीड़िता के अनुसार पार्लर संचालिका ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिससे उसकी सामाजिक छवि को नुकसान हुआ और रिश्ता टूटने की नौबत आ गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अर्चना जायसवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें