स्वतंत्रता की आठ दशक के समीप:लेकिन महराजगंज के इस गांव तक नहीं पहुंचा बिजली-न ही गांव के अन्दर बना खड़ंजा मार्ग-लेकिन बिकास का दावा-पूर्वती सरकार से लेकर वर्तमान तक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।यूपी में पूर्ववती सरकार से लेकर वर्तमान सरकार तक विकास के बड़े बड़े दावे जनता के बीच में परोस रही है ।विकास हमारे सरकार में हुआ ।इस तरह का दावा प्रदेश से लेकर केंद्र तक सरकार में रह रहे या रहने वाले परोस रहे हैं ।लेकिन एक नजर विकास पर महराजगंज के बनग्राम तिनकोनिया पर डाले तो विकास का बड़ा नजारा व सच का सच दिखाई देगा।

महराजगंज जनपद के सोहगी वरवा बंयजीव प्रभाग के जंगल में लक्ष्मीपुर क्षेत्र का बनग्राम तिनकोनिया है ।वह चारों तरफ से जंगल व गांव से कुछ ही दूरी पर रोहिन नदी से सटा हुआ है । जो प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार के कुछ प्रमुख योजना से बंचित रह जा रहा है । सरकार से तमाम ऐसे योजना का लाभ इस बनग्राम तिनकोनिया तक नहीं पहुंच पा रहा है । जिससे बनग्राम के नागरिक सुविधा से बंचित हो जा रहे हैं।

डबल इंजन की सरकार में बनग्राम का विकास की प्रमुख धारा से जोड़ा तो गया है ।लेकिन जिस तरह से विकास का डंका बजा वह सिर्फ बनग्रामीणो के लिए सिर्फ आवाज बनकर रह गया ।अब इसे जिम्मेदार अधिकारी की लापरवाही कहे या मात्र घोषणा कहे ।

आजादी के 78 वर्ष बीत रहे लेकिन नहीं पंहुचा बिजली – घर घर बिजली कनेक्शन के लिए देश के तमाम महापुरुषों के नाम सरकार के द्वारा फ्री बिजली कनेक्शन के लिए योजना चला।इसके बावजूद भी तमाम लोग बिजली कनेक्शन मुल्य देकर लेना भी चाह रहे हैं।लेकिन इस बनग्राम न शुल्क देने पर बिजली पंहुच रहा न ही फ्री बिजली कनेक्शन हो रहा है । जिससे इस गांव में बिजली पहुंच सके ।इस गांव के लोग बिजली के लिए तड़प रहे हैं।

जंगल में सड़क बनग्राम में पहुंचने के लिए बना -लेकिन गांव के अंदर कच्ची सड़क ,खडजा मार्ग नहीं:-बनग्राम को जंगल से होते हुए प्रमुख सड़क से जोड़ दिया गया है ।लेकिन आवादी के बीच में कच्चा मार्ग होने से बरसात काफी मुसीबत बना रहता है ।और गड्ढ़ा युक्त सड़क पर ही चलना पड़ रहा है ।

गांव में दूरसंचार व्यवस्था बेमतलब साबित हो रहा-कभी भी किसी भी समय दूरसंचार विभाग का नेटवर्क को लोकल काफी परेशान रहते है।शासन सरकार द्वारा 1090 व डायल 112 सुरक्षा या आपातकाल में सूचना आदान प्रदान करने को लेकर काफी मुश्किल हो जाता है।इसी तरह से तमाम विकास को लेकर योजना का लाभ पाने के लिए सभी गांव के लोग बंचित रह जा रहै है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें