
गजेंद्र नाथ पांडेय-महराजगंज।जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा किसानों की उन्नतशील खेती-बाड़ी और उज्जवल भविष्य बनायें जानें हेतु उ०प्र० मिलेटस पुनरोद्वार कार्यक्रम योजनान्तर्गत जनपद के सभी विकास खण्डों से 40 कृषकों को ज्वाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर मध्य प्रदेश हेतु हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया गया।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद खरपतवार कृषि अनुसंधान निदेशालय जबलपुर मध्य प्रदेश में अन्तर्राज्जीय कृषक भ्रमण/प्रशिक्षण हेतु सात नवम्बर तक प्रशिक्षित होंगे।
कृषक दल कृषि जबलपुर विश्वद्यालय से अन्न (मिलेट्स) के खेती की नवीनत्म तकनीकी की आठ जानकारी प्राप्त करेंगे, तथा मिलेट्स के बनने वाले खाद्य पदार्थ के प्रोसेंसिंग प्लांट का भ्रमण एवं उनके उत्पाद कैसे तैयार किये जाते है का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
कृषको को कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिको एवं विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें कृषि विभाग से 20 प्रसार अधिकारी एवं कर्मचारी भी प्रशिक्षित होकर जनपद के कृषकों को उन्नत खेती की जानकारी उपलब्ध करायेंगें।
उक्त अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी नन्द प्रकाश मौर्य, उप कृषि प्रसार निदेशक संजीव कुमार , हेमन्त श्रीवास्तव सहित कृषक व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।









