जनपद के चौराहे पर धनतेरस पर सजा दूकान:ग्राहक देवता का इंतजार-जीएसटी भी कम,फिर भी कम ग्राहक-कही महंगाई का…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराजगंज। हिन्दू धर्म का सबसे महान पर्व देश में लक्ष्मी पूजा व दीपोत्सव का पर्व मनाया जाता है । जिसमें धनतेरस के दिन सनातन धर्म को मानने वाले बड़े पैमाने पर खरीदारी करते हैं । मान्यता है मां लक्ष्मी का वास धनतेरस के दिन होता है

जनपद के सभी शहरों कस्बों में दूकान सजा है तमाम तरह का ।लेकिन चौराहों पर रौनक नहीं दिख रहा है । धनतेरस पर । देवता जैसे ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं दूकानों को सजाकर दूकानदार।लेकिन बहुत ही कम चहल पहल धनतेरस पर दिख रहा है ।जब की आठ साल बाद जीएसटी से राहत मिला है । लेकिन फिर कहीं महंगाई का तो खबर…

धनतेरस के मौके पर शहर के बाजारों में उत्साह तो देखने को मिला, लेकिन इस बार खरीदारों की संख्या कुछ कम रही। सोना-चांदी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही जरूर रही, मगर पिछले साल की तुलना में बिक्री घट गई है।

दुकानदारों ने बताया कि महंगाई और मौसम के कारण लोग ज़रूरी सामान ही खरीद रहे हैं। वहीं, कुछ दुकानों पर छूट और ऑफर होने से ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली।

स्थानीय व्यापारी पवन बर्मा( आर्यन ज्वेलर्स) ने बताया:-इस बार दाम बढ़े होने से ग्राहक कम आ रहे हैं। जो भी आ रहे हैं, वे हल्की खरीदारी कर रहे हैं।रजत चौहान, जो इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान चलाते हैं, ने कहा, “लोग ज्यादा सोच-समझकर खर्च कर रहे हैं, फिर भी त्योहार की रौनक बनी हुई है।

बर्तन बाजार के प्रमोद मद्धेशिया ने बताया:-दोपहर बाद ग्राहकों की भीड़ कुछ बढ़ी, लेकिन उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं हो सकी।शहर के प्रमुख बाजारों — जैसे फॉरेस्ट रोड, सब्जी मंडी और मुख्य चौक — पर शाम तक हलचल बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें