शांतिपूर्ण तरीके से मनाए दीपोत्सव पर्व व लक्ष्मी पूजा -उपजिलाधिकारी,शासन द्वारा गाइडलाइन का पालन करना आयोजक द्वारा आवश्यक सीओ फरेंदा -पुरंदरपुर में पीस कमेटी की बैठक में बोले 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शांतिपूर्ण तरीके से मनाए दीपोत्सव पर्व ,छठ पर्व व लक्ष्मी पूजा -उपजिलाधिकारी,शासन द्वारा गाइडलाइन का पालन करना आयोजक द्वारा आवश्यक सीओ फरेंदा -पुरंदरपुर में पीस कमेटी की बैठक में बोले 

महराजगंज। दीपावली पर्व व लक्ष्मी पूजा छठ पर्व शांति पूर्वक मनाए ।किसी के द्वारा अशांति पैदा करने का प्रयास किया जाता है तो सूचना तत्काल दे।ऐसे लोगो पर कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा । शांति कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी फरेंदा व सीओ शनिवार को पुऱंदरपुर में बोले।

पुरंदरपुर थाना परिसर में शनिवार को दिन में दीपोत्सव व लक्ष्मी पूजा,छठ पर्व को लेकर पुरंदरपुर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक पुरन्दरपुर थाना परिसर में संपन्न हुआ।

शांति कमेटी की बैठक में प्रत्येक ग्राम पंचायत से छठ, लक्ष्मी पूजा व देवी प्रतिमा  को स्थापित करने वाले  आयोजक मंडल के सदस्यों को शामिल किया गया था । शांति कमेटी को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा की शांति पूर्वक गाइड लाइन के अनुसार पर्व को मनाते ।जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस में जरूर दर्ज करें ।

सीओ फरेंदा ने कहा की छठ ,लक्ष्मी पूजा में पंडाल मे नशा की हालत में न जाएं ।देवी प्रतिमा को स्थापित करने वाले आयोजक मंडल स्वयं सुरक्षा करें ।अगर किसी के द्वारा अशांति पैदा किया जाता है तो उसकी सूचना दे। अशांति पैदा करने वाले को जेल भेजा जाएगा।शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें ।पर्व को भाईचारा पूर्वक मनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें