घूसकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला युवक ने यूपी सीएम तक दिया शिकायत पत्र-पुलिस क्षेत्राधिकारी को मिला जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश,https://youtu.be/5lcimTCU5gA?feature=shared
महराजगंज। जनपद के एक ब्लाक के एक गांव रहने वाला युवक कोटा चयन के घूसकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद यूपी सीएम योगी को शिकायत पत्र देकर कार्यवाही के लिए मांग किया है ।जिसका रिमाइंडर पुलिस क्षेत्राधिकारी को मिला है जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए।
जनपद के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवनिया विशुन निवासी कमलेश पुत्र फूलचंद ने दिए गए यूपी सीएम को शिकायत पत्र में लिखा है कि ग्राम पंचायत में कोटा चयन का प्रक्रिया चल रहा था।
15जूलाई को कोटा चयन को लेकर जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा बैठक किया गया था। जिसमे गांव के पांच समूह के द्वारा निवेदन किया गया।तथा अधिकारी के द्वारा समूह के रजिस्टर को जमा कराने के लिए ब्लाक पर पहुंचाने के लिए कहा गया।
शिकायत पत्र में यह भी लिखा है की पंद्रह बीस दिन बाद अधिकारी के द्वारा यह कहा गया समूह का स्टेटमेंट लेकर आओ। शिकायत कर्ता जब स्टेटमेंट ब्लाक पर लेकर पंहुचा और जब दे दिया।फिर कार्यालय से निकल कर उस बाहर बुलाया गया।यह भी लिखा है जब उसे शक हुआ तो मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर लिया। जिसमे कोटा चयन के कराने की बात करते हुए पैसे की मांग को लेकर कहा गया।
शिकायत कर्ता ने यह भी लिखा है कि पकड़वाने के लिए उसने किसी अधिकारी के पास भी फोन कर रहा था । लेकिन संयोग था कि मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। शिकायत कर्ता ने यह भी लिखा है कि हमने पैसा देते हुए मोबाइल में वीडियो रिकार्डिंग कर लिया है ।
इस संबध में पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार का कहना है शिकायत पत्र मिला है । वीडियो की जांच होगी ।जांच कर आवश्यक कार्रवाई जो भी दोषी मिलेगा उस पर होगी।









