👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

युवक द्वारा अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी से आहत युवती ने कर ली खुदकुशी

नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती की शादी परिवार के लोगों ने तय कर दी थी-अर्जुन यादव की रिपोर्ट-इसकी भनक लगने पर बगल में किराये के मकान में रहने वाले युवक ने युवती को फोन कर शादी नहीं करने का दबाव बनाने लगा।

युवती के परिवार वालों के अनुसार,जब बेटी ने बात नहीं मानी तो युवक ने उसका अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद दोपहर में छत की सीढ़ी से निकले राॅड में रस्सी के फंदे से लटक कर युवती ने खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद मां ने बेटी को आवाज दी, मगर कोई जवाब नहीं मिला।

संदेह होने पर वह छत पर गई तो देखा बेटी सीढ़ी से निकले रॉड में फंदे से लटकी है। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने फंदे से युवती को उतारकर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवती की मां का आरोप है कि बेटी की शादी तय होने के बाद मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहा एक युवक लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था।

अश्लील तस्वीर दिखाकर ब्लैकमेल करता था-सुबह आरोपी घर आकर धमकी देते हुए बेटी को अश्लील तस्वीर दिखाई थी। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि युवती के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई कि जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें