25 अगस्त तक भारत सरकार द्वारा अनुमोदित मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट हज कमेटी को उपलब्ध कराए-जिला अल्पसंख्यक अधिकारी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

25 अगस्त तक भारत सरकार द्वारा अनुमोदित मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट हज कमेटी को उपलब्ध कराए-जिला अल्पसंख्यक अधिकारी 

महराजगंज 19 अगस्त 2025, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया गया है कि सचिव/ कार्यपालक अधिकारी, मैलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस लखनऊ के द्वारा अल्पसंख्यक कार्य पत्रांलय व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट को हज-2026 की यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक हज यात्री को सरकारी एलोपैथिक पद्धति के चिकित्सक द्वारा प्रमाणित कराकर उ०प्र० राज्य हज कमेटी, लखनऊ को दिनांक 25.08.2025 तक उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

हज कमेटी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी समस्त जनपद को इस कार्य हेतु उक्त पत्रों द्वारा अनुरोध भी किया गया है।

अतः जनपद के समस्त चयनित हज यात्रियों को सूचित किया जाता है कि मुख्य चिकित्साधिकारी-महराजगंज से सम्पर्क कर निर्धारित तिथि दिनांक-25.08.2025 तक उपरोक्तानुसार मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट हज कमेटी को उपलब्ध करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें