सीमेंट सेंड का रिहायशी आवास भरभरा कर गिरा:आधा दर्जन से अधिक परिवार के लिए कहर बरसा बना-हालत गंभीर-रेफर,यूपी महराजगंज- https://youtu.be/llAe0xxKaeA?feature=shared
महराजगंज। महाराजगंज जिले के नौतनवां तहसील के टेढ़ी घाट गंगापुर गांव में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक कच्चे मकान के अचानक ढह जाने से परिवार के आठ सदस्य मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ, जब पूरा परिवार घर के अंदर मौजूद था। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को मलबे से बाहर निकाला।
सभी घायलों को आनन-फानन निजी वाहन से लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
https://youtu.be/fMvh-X2YNu8?feature=shared
वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल, महाराजगंज रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान जनकराज (60+), शांति (60+), महेंद्र (38+), सुनीता (35), मीरा (30), विनय (15+), अनुप (7+), और अनुस्का (6+) के रूप में हुई है।
पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा है और न ही परिवार को कोई सरकारी सहायता मिल पाई है। ऐसे में इस परिवार पर अचानक आई इस मुसीबत ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इस गंभीर स्थिति में, परिवार को तत्काल मदद और सहयोग की सख्त जरूरत है।









