महाराजगंज के समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराजगंज के समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया 

महराजगंज।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों द्वारा अधिकारियों को एवं अन्य स्टाफ को राखी बांधी गई।

इस दौरान छात्राएं बेहद खुश नजर आईं। इस बार के रक्षाबंधन की विशेषता यह रही कि छात्राओं ने तिरंगा थीम पर खुद राखियां बनाईं। इसके उपरांत अधिकारियों ने बच्चों के साथ खीर पूरी इत्यादि भोजन किया एवं सभी को पढ़ने के लिए एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा के विभागीय अधिकारियों और मेंटरशिप कार्यक्रम से जुड़ी अधिकारी कस्तूरबा विद्यालय पहुंची। सभी लोगों ने बच्चियों को रक्षा बंधन की बधाई दी और उनसे राखी बंधवाई।

अधिकारियों ने बच्चियों को मन लगाकर पढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कहा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी कमना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें