देवरिया में कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी का आयोजन, 94 कृषकों का चयन शासन के निर्देशानुसार संचालित योजनाएं देवरिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया में कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी का आयोजन, 94 कृषकों का चयन शासन के निर्देशानुसार संचालित योजनाएं देवरिया।प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर फॉर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (ऑयल सीड्स) के अंतर्गत 07 एवं 08 अगस्त 2025 को ई-लॉटरी कराए जाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा गठित जनपद स्तरीय समिति की उपस्थिति में 08 अगस्त 2025 को गांधी सभागार, विकास भवन, देवरिया में ई-लॉटरी आयोजित की गई।

उक्त योजनाओं में कुल 292 कृषकों द्वारा कृषि यंत्रों की बुकिंग की गई थी, जिनमें से 94 कृषकों का चयन विभिन्न यंत्रों के लिए किया गया। चयनित यंत्रों में कम्बाइन हारवेस्टर विद सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, रोटावेटर, पैडी/मल्टीक्रॉप थ्रेशर, मिनी राइस मिल, लेज़र लैंड लेवलर, पावर चाफ कटर, पावर टिलर, थ्रेसिंग फ्लोर, स्मॉल गोदाम आदि शामिल हैं।

चयनित कृषकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से सूचना प्रेषित की गई है, जिसमें कृषि यंत्र क्रय कर पोर्टल पर बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि भी दी गई है।

उप निदेशक कृषि ने कृषकों को बताया कि चयनित कृषक निर्धारित समय सीमा के भीतर कृषि यंत्र क्रय कर पोर्टल पर बिल, यंत्र के साथ फोटो, लेज़र कटिंग नंबर की फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, जाति प्रमाण पत्र, शपथपत्र एवं बैंक स्टेटमेंट अपलोड करें। साथ ही कृषक स्वयं ही कार्यालय में संबंधित कर्मचारी के समक्ष पत्रावली प्रस्तुत करें, अन्यथा वह स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी, उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी तथा जिला कृषि अधिकारी सहित अनेक प्रगतिशील कृषक जैसे वेदव्यास सिंह, मोहन पाठक, अशोक कुमार मल्ल, लीलावती देवी, मृत्युंजय कुमार पांडेय, बिरेन्द्र कुमार मौर्य, सरविंद यादव, कुंवर राणा सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें