शुरू हुआ बरसात,चोरो का बढ़ा मन,प्राथमिक विद्यालय में तोड़े कई ताले,उठा ले गए सामान-पढ़े पूरी खबर-कोल्हुई थाना क्षेत्र का हाल
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र में चोरो का मन अब इतना बढ़ गया है कि शिक्षा के मंदिर में भी गुनाह करने से गुरेज नहीं कर रहे। मामला लक्ष्मीपुर बीआरसी अंतर्गत पिपरा सोहट गाँव के प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरो ने तांडव मचा डाला।
विद्यालय के कई तालों को तोड़कर जमकर उत्पात मचाया। साथ ही कई सामान भी चुरा ले गए।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार लक्ष्मीपुर के पिपरा सोहट गाँव के प्राथमिक विद्यालय की रसोईया ने प्रधानाचार्य को आज सुबह सूचना दिया कि विद्यालय के कई ताले टूटे हुए है। जिसके बाद मौके पर मुख्य द्वार व मोटर कक्ष का ताला टूटा पाया गया।प्रिंसिपल ने बताया की विद्यालय के अवलोकन करने पर पता चला कि मोटर पंप व साउंड सिस्टम विद्यालय से चोरी कर लिया गया है। विद्यालय के ऑफिस का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद कोल्हुई थाने में तहरीर देकर अराजक तत्वों के कारवाई की मांग की गई है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय प्रताप ने बताया कि बीती रात चोरो ने विद्यालय में चोरी किया है, दो सामान गायब हुए है। खंड शिक्षा अधिकारी समेत स्थानीय थाना पर सूचना दे दिया गया है।
हल्का एस आई का बयान :-SI अंजनी कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है, तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।









