भैंस का चोर गिरफ्तार,दस भैंस की बरामदगी कर मईल थाना की पुलिस ने चोर को भेजा जेल :भैंस चोरी की देखे बड़ी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भैंस का चोर गिरफ्तार,दस भैंस की बरामदगी कर मईल थाना की पुलिस ने चोर को भेजा जेल :भैंस चोरी की देखे बड़ी खबर

पुलिस अधीक्षक देवरिया  विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिये वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी  सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज  अंशुमान श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मईल पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-178/2025 धारा 303(2),317(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त हरिश्चन्द्र साहनी पुत्र रामधनी साहनी सा0 तेलिया कला थाना मईल जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर   नरियांव गाँव के पास से गिरफ्तार कर चोरी की कुल 10 भैंस बरामद करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि  दीलिप कुमार यादव पुत्र स्व0 ध्रुव चौधरी सा0 मईल थाना मईल जनपद देवरिया द्वारा थाना मईल पर तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 26.07.2025 को देवरा से उनकी भैंस हरिश्चन्द्र साहनी उपरोक्त द्वारा चुराकर कही छिपा दिया गया है ।

इस सम्बन्ध में थाना मईल पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें