सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी की शिकायत पर पुलिस ने किया कार्यवाही! गिरफ्तार कर पुलिस जांच शुरू किया
अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया-purvanchal bulletin :-सोशल मीडिया के माध्यम से दिनांक 18.07.2025 को थाना मदनपुर पर वादी संतोष यादव पुत्र उमेश यादव साकिन फतेहपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि ग्राम जमीरा थाना मदनपुर निवासी अमरेश त्रिपाठी द्वारा सोशल मीडिया पर वरिष्ठ राजनैतिक व्यक्तियों के खिलाफ अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी करते हुए वीडियो पोस्ट किया गया है।
उक्त के संबंध में थाना मदनपुर पुलिस द्वारा अमरेश त्रिपाठी पुत्र दीनानाथ त्रिपाठी साकिन जमीरा थाना मदनपुर जनपद देवरिया के विरुद्ध मु0अ0सं0- 91/2025 धारा 356(3), 352 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है
थाना मदनपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त अमरेश त्रिपाठी पुत्र दीनानाथ त्रिपाठी साकिन जमीरा थाना मदनपुर जनपद देवरिया को मुखबीर की सूचना पर ग्राम जमीरा से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।









