देशी तमंचा बारह बोर,एक अदद जिंदा कारतूस बारह बोर के साथ युवक गिरफ्तार, श्रीरामपुर पुलिस ने भेजा जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देशी तमंचा बारह बोर,एक अदद जिंदा कारतूस बारह बोर के साथ युवक गिरफ्तार, श्रीरामपुर पुलिस ने भेजा जेल

Purvanchl bulletin -अर्जुन यादव की रिपोर्ट, देवरिया 

पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)  सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी  शिव प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 28.07.2025 को थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पहुंची ।

प्राईमरी स्कूल तिराहा ग्राम बाघा छापर के पास 01 अभियुक्त रचित कुमार पुत्र राजेश प्रसाद ग्राम भगतौली पिपरा बाबू पट्टी थाना खामपार जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर उसके पास से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया ।

बरामद तमंचे को कब्जा पुलिस में लेकर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 144/25 धारा 3/25 आर्मस एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें