वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन,घर से लेकर अंतिम संस्कार में अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचे विधायक नौतनवा 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन,घर से लेकर अंतिम संस्कार में अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचे विधायक नौतनवा 

गजेन्द्र नाथ पांडेय-purvanchal bulletin महराजगंज 

जनपद के एक वरिष्ठ भाजपा नेता की मौत रविवार को सांय निधन हो गया।निधन की जानकारी मिलते गांव शोकं की लहर दौड़ गई।तमाम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है । विधायक नौतनवा भाजपा नेता के घर पर पंहुच कर शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया है ।दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहने का आश्वासन दिया है।

नौतनवा विधानसभा के गांव बेलवा बेलवा खुर्द के रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष हरे कृष्ण चौधरी उर्फ मल्लू चौधरी का अचानक तबियत रविवार को खराब हो गया।परिजन इलाज कराने के लिए गोरखपुर लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही निधन हो गया।परिजन वापस घर लाए।भाजपा नेता के निधन की खबर पानी की तरह फ़ैल गया। जिससे परिवार, गांव व भाजपा के तमाम करीबी नेताओं में शोक छा गया।

सोमवार को सुबह में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी अपने भाजपा कार्यकर्ताओं संग भाजपा नेता के घर पंहुच कर शोक-संतप्त परिवार से मिल शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की घड़ी ढांढस बंधाया है । भाजपा कार्यकर्ता के शव के साथ विधायक त्रिपाठी घर से लेकर अंत्येष्टि स्थल तक पंहुच कर अंतिम संस्कार तक रूके रहे।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी समीर त्रिपाठी अंतिम संस्कार में शामिल:-भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व नौतनवा विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी समीर त्रिपाठी भी भाजपा नेता हरे कृष्ण चौधरी के निधन सूचना पर घर पंहुच कर परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त किया। भाजपा नेता के अंतिम शव यात्रा में शामिल होकर अंत्येष्टि स्थल तक पहुंच दिवंगत आत्मा के मोक्ष के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

इस दौरान चंद्र प्रकाश मिश्र,आशुतोष शुक्ल,परवेज अहमद,शशि कपूर सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें