देवरिया में आज लगेगा रोजगार मेला, 15 प्रतिष्ठित कंपनियाँ करेंगी प्रतिभाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया में आज लगेगा रोजगार मेला, 15 प्रतिष्ठित कंपनियाँ करेंगी प्रतिभाग

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया है कि जनपद के बेरोजगार युवाओं को सेवायोजित कराने हेतु 14 जुलाई 2025 को राजकीय आईटीआई परिसर, देवरिया में जनपद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

यह मेला दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन तथा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

मेले में लगभग 15 प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियाँ प्रतिभाग करेंगी, जो बेरोजगार अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन करेंगी। इस अवसर पर राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न कौशल विकास योजनाओं से जुड़े लगभग 1000 अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संस्थाओं को निर्देशित किया है कि वे इस रोजगार मेले की सफलता सुनिश्चित करने हेतु अपेक्षित सहयोग प्रदान करें तथा आवश्यक तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें