दूल्हन एक रात्रि की :युवक सहित परिजन अपनाने से कर रहे इंकार, https://youtu.be/qMtCwdsSsIw?feature=shared देखे purvanchal bulletin पर बड़ी स्टोरीhttps://youtu.be/qMtCwdsSsIw?feature=shared
महराजगंज। महराजगंज जनपद में एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। जो पुरे क्षेत्र में एक चर्चा का विषय बन गया है।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में चल रहे युवक व युवती का प्रेम प्रसंग शुक्रवार की रात्रि में इस कदर परवान चढ़ गया कि युवती बिना परिजनों के जानकारी के ही एक रात्रि के लिए घर से निकली दूल्हन बन गई। सुबह युवक युवती को छोड़कर चला गया। अब युवक सहित परिजन अपनाने से इंकार कर रहे है।
युवक ने शुक्रवार की रात्रि युवती बुलाया सिवान में भर दिया मांग– एक ही गांव के एक दूसरे टोले के युवक व युवती है। दोनो में लगभग दो साल से प्रेम संबध चल रहा था। युवती के परिजन अपने बेटी के साथ कड़ा रूख रखने के साथ युवक परिजन को बता दिया था कि वह अपने बेटे को कंट्रोल मे रखे। लेकिन युवक परिजन ध्यान नही दिया। युवक परदेश में कमाई करता था। वह इतना छोटा मोबाइल युवती को दिया था की परिजन समझ नही पाए। युवक परदेश से घर आया। एक दूसरे का मिलन चलता रहा। युवक शुक्रवार की रात्रि में गांव के सिवान में बुलाया। युवती के मांग में सिंदूर भर कर दूल्हन बना दिया। वह रात्रि भर अपने साथ रखा था सुबह होते ही वह छोड़कर चल दिया।
सुबह में युवती मांग में सिंदूर लिए मां से मिली ;- वह आपबीती अपनी मां को सुनाई । जिससे जमीन तले पैर खिसक गया। मां व परिजन हार मान कर युवक घर जाने के लिए युवती को कहा। लेकिन युवक को परिजन भगा दिए। उल्टे ही युवती के मां सहित अन्य परिजनों को देख लेने की धमकी देने लगे।
हार मान कर मां पंहुची थाना पर कार्यवाही के लिए;-दोनों पक्ष के लोग जुटे। लेकिन युवती की मां थाने पर अपनी बेटी से युवक के घर जाने की बात कह कर वापस चली आई। युवती भी युवक के घर पंहुच गई शनिवार को साम को। लेकिन युवक के परिजन युवती को अपनाने से इंकार कर रहे है। हलाकि रविवार को भी दिन में युवक के परिजन युवती को लेकर उसके मैके में वापस करने के लिए लाए। लेकिन युवती के परिजनों युवती को वापस युवक के पिता के साथ यह कह कर भेज दिया है कि सिंदूर मांग में लड़का भर दिया है तो इसको ले जाइए। यह आप की बहु बन गई है। युवती पुन:होने वाले अपने ससुर के साथ वापस चले गई।
इस संबध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय का कहना है हम तहरीर का इंतजार कर रहे है। इस मामले मे दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा।









