महराजगंज जनपद में खाद के दूकानदारो ने अधिक कीमत पर बिक्री कर किसानों के साथ लूट मचा रखा है
महराजगंज।शासन का फरमान व जिम्मेदार अधिकारियों की जांच का असर महराजगंज जनपद बार्डर के तहसील में बेअसर दिख रहा है अगर नजारा देखना है तो आम किसान बनकर किसान की भाषा में दूकान पर पंहुच कर देख सकते हैं।
जनपद के नौतनवा तहसील में स्थित रानीपुर,पुरन्दरपुर, राजमंदिर खुर्द,पुरन्दरपुर, समरधीरा,अमहवा चौराहा,मगरहिया बाजार, हरैया रघुबीर,देवपुर,मोहनापुर ढाला,पैसिया लाइन, लक्ष्मीपुर एकमा बाजार,बेलवा खुर्द ,राजपुर मुड़़ली,तुलसीपुर चौराहा,अड्डा बाजार,रामनगर,धोतिअहवा,भैसहिया सहित नेपाल के बार्डर तक कई खाद विक्रेता के दूकान है ।लेकिन बहुत कम ही दूकान स्वामी ईपास मशीन का प्रयोग किसान के लिए करते हैं।हां एक बात जरूर है कि किसान से आधार कार्ड की फोटोकापी जरूर लेते हैं कुछ दूकानदार अपने बचाव के लिए। लेकिन कीमत अधिक ले रहे हैं ।
दो सौ नब्बे रूपए से लेकर तीन सौ बीस रुपए में बेच रहे – दूकानदार 267,50 के जगह पर 290 रूपए से लेकर यूरिया खाद की जगह यह कह कर बेच रहे की एक बोरी खाद के साथ यह दवा या जिंक लेना है ।उसका कीमत अलग से देना पड़ेगा।अगर खाद केवल ले रहे यह कीमत देना पड़ेगा।मजबूर किसान या तो खाद के साथ जो अलग से समान दे रहा है दूकानदार या तो ले उसका कीमत दे या अधिक कीमत पर युरिया की खरीदारी करें।दूकानदार यहां तक कि अपने दिवाल पर कीमत भी लिखना उचित नहीं समझते । जिससे खाद के कीमत में पारदर्शिता दिखाई दे ।
जब जांच अधिकारी के आने का पता चलता है शटर बंद कर गायब हो जाते-अभी महराजगंज जनपद कुछ क्षेत्रों में जांच हुआ।कुछ कार्रवाई तो हुआ है लेकिन नौतनवा तहसील के दूकानदारो पर कोई असर नहीं दिख रहा है ।जब जिले से जांच के लिए टीम चलती है अधिक कीमत पर बिक्री करने वाले खाद दूकानदारो को पता चल जाता है ।अपना शटर में ताला बंद कर अगल बगल से देखते की जांच टीम किधर गई।
जिसका सूचना दूसरे चौराहे के दूकान दार को देते हैं ।आखिर सूचना इन दूकानदाऱो को कैसे पहले मिल जाता है जब जांच टीम जांच के लिए निकलती है जो सवालों के घेरे में है ।मनमानी तरीके से सख्त फरमान के बाद किसानों के साथ कालाबाजारी करते हैं ।
गजेन्द्र नाथ पांडेय -purvanchal bulletin निष्पक्ष खबर अब तक महराजगंज









