विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने जनचौपाल लगाकर सुना जनसमस्याएं
जनपद के नौतनवा विधानसभा में शनिवार को दिन में विधानसभा क्षेत्र में विधायक ने जनचौपाल के माध्यम से जनता का समस्या सुनने के सरकारी योजनाओं का भी जनता के बीच बातचीत कर जाना हाल । विकास से संबंधित जानकारी लिया।तथा आवश्यक विकास कार्य भी कराने का निर्देश दिया।
नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरपार,राजमंदरि खुर्द, मदरहा ककटही परसा दयाराम, राजधानी सहित सिसवनिया विशुन में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे ।
विधायक ने इटहिया चौराहा व राजमंदिर खुर्द चौराहा पर जनचौपाल लगाकर जनता के समस्या सहित विकास को लेकर जनता की बात सुना । विधायक ने जनसमस्या का निवारण करने के साथ ही विकास कार्य भी कराने आश्वासन दिया।प्रदेश व केंद्र सरकार के योजना से संबधित ग्रामीणों से जानकारी लिया। योजना का लाभ लाभार्थियों को दिलाने का आश्वासन दिया।
विधायक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवनिया विशुन निवासी व प्रधान प्रतिनिधि रामसहाय पांडेय के घर हो रहे श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे ।इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिकेश चंद्र पाठक , विधायक प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश मिश्र, दुर्गा दत्त शुक्ला, प्रधान आशुतोष शुक्ला,दिलीप चौधरी, गुड्डू पांडेय राकेश पांडेय, पिन्टू शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे हैं।









