विधानसभा चुनाव 2027 स्वतंत्र चुनाव हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारी की नियुक्ति किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज उत्तर प्रदेश।आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा विभिन्न निर्वाचन गतिविधियों की मॉनिटरिंग हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

 

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में अधिकारियों को मानव संसाधन प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, परिवहन प्रबंधन, कम्प्यूटरीकरण एवं साइबर सुरक्षा, स्वीप, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा योजना, ईवीएम प्रबंधन, एमसीसी, व्यय मॉनिटरिंग, मतपत्र/डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस, मीडिया, संचार योजना, निर्वाचक नामावली, शिकायत निवारण एवं मतदाता हेल्पलाइन तथा प्रेक्षकों से संबंधित दायित्व सौंपे गए हैं।

 

संबंधित अधिकारी निर्धारित समय पर निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं नियमों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे और आवश्यक समन्वय भी सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें