जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने त्रैमासिक जिला कारागार का किया निरीक्षण -कैदियो से वार्ता कर जाना हाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज उत्तर प्रदेश। जिला जज अरविंद मालिक, जिलाधिकारी  गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा जिला कारागार महराजगंज का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

 

जिला जज द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान जेल के पुरुष बैरक, महिला बैरक, रसोई व जेल परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया। जिला न्यायाधीश द्वारा मौजूद सभी जेलकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी कैदियों को जेल मैन्युअल के अनुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।

 

आवश्यकतानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय करते हुए बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने बीमार बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश देते हुए कहा कि बंदियों को उचित चिकित्सा सेवा जेल प्रशासन उपलब्ध कराए।

 

जिला न्यायाधीश ने महिलाओं और बच्चों के मामले में विशेष संवेदनशीलता के साथ काम करने का निर्देश दिया। कहा कि उनके लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन कर कुछ रचनात्मक गतिविधि कराएं।

 

जिलाधिकारी ने जिला जज के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों के सामानों की जांच भी गई। किसी बंदी के पास कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला

 

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक  बी.के. गौतम, उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें