अंडा विरयानी की रेस्टोरेंट गोली हत्या कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार-देखिए जिशान हासमी को क्यों मारी गोली-महराजगंज पुलिस ने चालीस घंटा के अंदर किया खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अवैध देसी पिस्टल बरामद

महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध देसी पिस्टल .32 बोर बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

 

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मिनिकौरा चौराहा अंडरपास के पास 19 सितंबर 2026 को तड़के करीब 4:58 बजे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सब्बीर अहमद पुत्र हबीब, निवासी परसोहिया, उम्र करीब 19 वर्ष; प्रदीप जायसवाल पुत्र देवीचरण, निवासी समरधीरा टोला पकड़िहा, उम्र करीब 21 वर्ष; तथा अमन पुत्र छेदीलाल, निवासी परसोहिया, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, घटना 17 सितंबर को पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहा पर एक  बिरयानी सेंटर पर हुई थी। प्रेस नोट में बताया गया है कि मृतक जिसान अपने दोस्त सब्बीर अहमद से बकाया पैसे मांगने गया था। इसी दौरान पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। पुलिस का दावा है कि विवाद के दौरान सब्बीर अहमद ने जिसान को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घायल जिसान को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया था ।

 

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। प्रेस नोट के अनुसार आरोपी सब्बीर अहमद के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल .32 बोर बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें