गोली कांड से महराजगंज में सनसनी: रहस्यमई मौत बनी अबूझ पहेली,जनपद में तरह तरह का प्रश्न?सात बहन में अकेला भाई था जीशान
महराजगंज उत्तर प्रदेश ।पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में बीती रात गोली लगने से 17 वर्षीय युवक जीशान की मौत ने कई सवाल खड़ा कर दिये है,छह बहनों के बीच इकलौते घर का चिराग की मौत ने परिवार को सदमे में ला दिया है, घर पर माँ और बहनों का रो- रोकर बुरा हाल है, तो वही पिता युसुफ बेसुध पड़े है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच मे तो जुटी है, वही जीशान की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिये है?
इस गोलीकांड में पिस्टल कहाँ से आई? क्या ये साजिश था या महज हादसा? इस कम उम्र के बच्चों के बीच पिस्टल आखिर किस जगह से पहुँची?राज बिरयानी रेस्टोरेंट जहाँ हादसा हुआ इस जगह तमाम सवाल है जिनका जवाब पुलिस को ढूढ़ना है।
*घर का इकलौता चिराग बुझा*पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा निवासी जीशान जिसकी उम्र महज 17 साल थी, वो सात बहनों के बीच इकलौता भाई था। दो बहनों की शादी हो चुकी है,जीशान पिता के हाथों का सहारा था तो वही घर का कमाऊ पुत्र भी था।कुछ रिश्तेदारों ने बताया बहुत ही मिन्नत के बाद एक पुत्र जीशान पैदा हुआ, अब परिवार के सामने दुखों का पहाड़ है।
*मिलनसार लड़का था जीशान*
परिजनों ने बताया कि कल शाम को 5-6 बजे के करीब उसके दोस्तों ने उसे घर से बुलाकर ले गए। उसकी बहन ने बताया कि उसके दोस्त घर पर भी आते थे, जीशान बहुत ही नेक और मिलनसार लड़का था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। घटना के बाद परिवार में मातम छाया है, रिश्तेदार घर की चौखट पर पहुँच परिवार को ढाढस बधा रहे।
*राज रेस्टोरेंट में छिपा घटना का सच*घटनास्थल समरधीरा मे स्थित एक बिरयानी रेस्टोरेंट के अंदर हुआ है, आसपास के दुकानदारों ने बताया कि वो 7-8 बजे के बीच अपना दुकान बंद कर दिये थे उसके बाद की घटना है। स्थानीय लोगो ने बताया कि यह रेस्टोरेंट करीब चार -पाँच महीने पहले खुला है।जिसका मकान है वो सभी रूम किराये पर दिये है जिसमें एक कमरे मे ये रेस्टोरेंट संचालित था। दुकान के अंदर हादसा कैसे हुआ ये पुलिस जाँच कर रही।
*CO फरेंदा का बयान*
CO फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने बताया कि बीती रात इलाज के दौरान जीशान की मौत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज मे हुई है। घटना के कारणों की जाँच पड़ताल की जा रही है,पिस्टल कहाँ से आया, गोली कैसे चली इसकी जाँच की जा रही।






