मंडल स्तरीय हज़रत मौलाना मोहम्मद मुस्तफा कबड्डी प्रतियोगिता 2 दिवसीय डे नाइट -20 सितंबर से शुरू,स्थान विशुनपुर कुर्थिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल स्तरीय हज़रत मौलाना मोहम्मद मुस्तफा कबड्डी प्रतियोगिता 2 दिवसीय डे नाइट -20 सितंबर से शुरू

 

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुर कुर्थिया में दो दिवसीय मंडल स्तरीय हज़रत मौलाना मोहम्मद मुस्तफा कबड्डी प्रतियोगिता डे-नाइट का शुभारंभ 20 सितंबर से हो रहा है। इच्छुक कबड्डी टीम प्रतियोगिता में भाग ले सकती है ।टीम को रहने खाने का व्यवस्था आयोजक द्वारा किया गया है ।

 

कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि लक्ष्मीपुर एकमा बाजार के प्रधान तजेंद्र पाल सिंह उर्फ गोल्डी सिंह के द्वारा किया जाएगा।

 

प्रथम पुरस्कार: स्वर्गीय विरेन्द्र सिंह ट्राफी 15001रूपए ग्राम प्रधान लक्ष्मीपुर , द्वितीय पुरस्कार 10001रुपए विशुनपुर  कुर्थिया प्रधान मोहम्मद अरशद के द्वारा दिया जाएगा। जब की तृतीय पुरस्कार 5051रूपए नकद बाबूलाल खान सोनवल के द्वारा दिए जाएगे।

 

समापन 21 सितंबर को होगा। उक्त आशय की जानकारी आयोजक टाइगर नसीम खान व संरक्षक शकील अहमद खान प्रोपराइटर एचपी गैस लक्ष्मीपुर ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें