देवरिया में सीबीआई की छापेमारी: बैंक अधिकारी 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया में सीबीआई की छापेमारी: बैंक अधिकारी 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अर्जुन यादव की रिपोर्ट -purvanchal bulletin देवरिया। जिले के बंगरा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार को सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने छापेमारी कर बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी प्रिंस कुमार झा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया

सीबीआई की टीम ने आरोपी के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की। शनिवार को आरोपी को लखनऊ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।मामला तब उजागर हुआ जब बंगरा के मेराज आलम ने सीबीआई से शिकायत की थी कि पांच लाख रुपये के मुद्रा लोन को स्वीकृत कराने के एवज में अधिकारी प्रिंस कुमार झा ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। मेराज ने बताया कि उनका वस्त्रालय फर्म है और उनके भाई के नाम पर यह लोन स्वीकृत हुआ था। पांच मई को जब वह बैंक में लोन की राशि निकालने पहुंचे तो अधिकारी ने घूस की मांग की।शिकायत पर सीबीआई की टीम ने सत्यापन किया और मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए झा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें