रूद्रपुर थाना में जनसुनवाई अब होगी और प्रभावी – पुलिस अधीक्षक देवरिया  विक्रान्त वीर ने किया उद्घाटन,https://youtu.be/82yLRfqCUDg?feature=shared

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रूद्रपुर थाना में जनसुनवाई अब होगी और प्रभावी – पुलिस अधीक्षक देवरिया  विक्रान्त वीर ने किया उद्घाटन,https://youtu.be/82yLRfqCUDg?feature=shared

देवरिया।जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं जनहित में कार्यवाही को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर द्वारा थाना रूद्रपुर में नव निर्मित”जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन विधिवत रूप से किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर रणजीत सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। नसुनवाई कक्ष के उद्घाटन का उद्देश्य आमजन की शिकायतों को सुनने, समझने एवं त्वरित समाधान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं संवेदनशील बनाना है । यह कक्ष अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे फरियादियों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित वातावरण में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर का भी निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच, हवालात, बैरक, शस्त्रागार, कार्यालय कक्षों की साफ-सफाई, कंप्यूटर कक्ष आदि का अवलोकन किया । पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्क, सजग एवं जनता के प्रति संवेदनशील रहने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार पीड़ित के प्रति सहानुभूतिपूर्ण और मददगार होना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें