जिला कारागार का मासिक निरीक्षण संयुक्त रुप से डीएम व पुलिस अधीक्षक ने किया। साफ-सफाई देखने के साथ ही बंदियों की समस्या सुन जेल अधीक्षक को दिया आवश्यक निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया।  दोनो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, महिला बैरक, पाकशाला व जेल परिसर की साफ–सफाई आदि का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी  ने बंदियों की समस्यायों को सुनते हुए निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए समस्या के निस्तारण के लिए कहा।जिलाधिकारी  ने नियमित तौर पर बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और परीक्षण के उपरांत आवश्यक चिकित्सीय सहायता बंदियों को उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया। एक अल्पवयस्क बंदी द्वारा जमानतदार के अभाव में रिहाई न होने की बात जिलाधिकारी  को बताई गई। जिलाधिकारी  ने न्यायालय के साथ समन्वय करते हुए बंदी के जमानत की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।जेल निरीक्षक ने बताया कि वर्तमान में जेल में 619 पुरुष बंदी, 52 महिला बंदी, 62 अल्पवयस्क बंदी और 09 विदेशी बंदी हैं। जेल मैन्युअल के अनुसार सभी बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक  आशीष रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

गजेन्द्र नाथ पांडेय, purvanchal bulletin निष्पक्ष खबर अब तक 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें