जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में राजस्व आय , प्रर्वतन कार्यों के प्रगति की ली गई जानकारी -राजस्व आय बढ़ाने का सख्त निर्देश 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में राजस्व आय , प्रर्वतन कार्यों के प्रगति की ली गई जानकारी -राजस्व आय बढ़ाने का सख्त निर्देश 

गजेन्द्र नाथ पांडेय-purvanchal bulletin 

महराजगंज, 21 अप्रैल 2025, जिलाधिकारी  अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।

जिलाधिकारी  ने आबकारी, राज्य कर, परिवहन, विद्युत देय एवं अलौह खनन वसूली आदि में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने मंडी आय और मंडी आवक को लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करने और उन्होंने अवैध गेहूं खरीद करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रवर्तन बढ़ाने के हेतु कड़ा निर्देश दिया।

जिलाधिकारी  ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। विशेषकर धारा 24 एवं धारा 116 के वादों के निस्तारण हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने चक रोडों को भी अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। डिजी शक्ति योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष शत–प्रतिशत स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरित करने का निर्देश दिया। जीएसटी संग्रह की समीक्षा के दौरान जारी आरसी की वसूली में तेजी लाने के लिए कहा। जिन प्रकरणों में वसूली संभव नहीं है, उनमें राजस्व और राज्यकर की संयुक्त टीम गठित कर आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा। जिलाधिकारी महोदय ने सहायक आयुक्त राज्यकर को लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली के संदर्भ में आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी  ने कहा कि सभी अधिकारी समय सीमा में आवेदनों को निस्तारित करते हुए डाटा फीडिंग का कार्य अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएं, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

इससे पूर्व जिलाधिकारी  ने जनपद के आर्द्र भूमि के डिमार्केशन के संदर्भ में सभी तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसीलदार संबंधित रेंजर के सहयोग से ग्राउंड ट्रूथिंग में आर्द्र भूमि के रूप में चिन्हित जलाशयों/नम भूमियों का सर्वे करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति की आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने डीएफओ महराजगंज को ग्राउंड ट्रूथिंग में आर्द्र भूमि के रूप में चिन्हित कुल 180 जलाशयों/नम भूमियों की सूची तहसीलों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, समस्त एसडीएम, जिला आबकारी अधिकारी  अतुल द्विवेदी, जिला विपणन अधिकारी  विवेक सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी  ए.पी. सिंह, सभी तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें