थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार -देवरिया

 

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अरविन्द वर्मा व क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा आज दिनांक 16.04.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 096/2025 धारा-191(2),191(3), 115(2), 352, 351(3), 79, 110 बीएनएस0 व 7C.L.A. Act. में वांछित चल रहे अभियुक्त 1.दुर्गेश मिश्रा पुत्र भागवत मिश्रा निवासी ग्राम भगवानपुर तिवारी थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर ग्राम धूस मोहल्ले के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय देवरिया भेजा गया ।

 

ध्यातव्य है कि उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामपुर कारखाना में दिनांक 14.04.2025 को मु0अ0सं0- 96/2025 धारा 191(2),191(3), 115(2), 352, 351(3), 79, 110 बीएनएस0 व 7C.L.A. Act. का अभियोग पंजीकृत हुआ था, जिसकी विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें