जमीन बेचकर पत्नी को बनाया BPSC टीचर, नौकरी मिलते ही प्रेमी संग रहने का फैसला; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमीन बेचकर पत्नी को बनाया BPSC टीचर, नौकरी मिलते ही प्रेमी संग रहने का फैसला; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

अर्जुन यादव की रिपोर्ट-बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने ‘सूर्यवंशम’ फिल्म की याद दिला दी है, लेकिन इसका अंत बेहद दर्दनाक रहा। यहाँ एक पीड़ित पति अमन कुमार ने अपनी पत्नी गुंजन कुमारी पर सरकारी शिक्षिका बनने के बाद धोखा देने और परिवार छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है।

पति का आरोप: जमीन बेचकर पूरी कराई पढ़ाई-पीड़ित पति अमन का दावा है कि साल 2013 में शादी के समय गुंजन सिर्फ इंटर पास थीं। उन्होंने मजदूरी करके और अपनी पैतृक कदीमी जमीन बेचकर पत्नी को बीएड कराया और बीपीएससी (BPSC) शिक्षक भर्ती की तैयारी करवाई। अमन की कड़ी मेहनत और त्याग की बदौलत गुंजन परीक्षा पास कर सरकारी टीचर बन गईं।

ट्रेनिंग के दौरान परवान चढ़ा पुराना प्यार-पति का आरोप है कि विवाह के बाद भी गुंजन अपने बचपन और कॉलेज के दोस्त प्रेम प्रकाश जायसवाल के संपर्क में थीं। यही कारण रहा कि दोनों का ट्रेनिंग बैच एक ही था, जहाँ उनकी लव स्टोरी फिर से परवान चढ़ गई। नौकरी लगते ही गुंजन का व्यवहार बदल गया और उन्होंने अपने पति व 10 साल के बेटे को छोड़कर प्रेमी प्रेम प्रकाश (जो खुद भी टीचर है) के साथ रहने का फैसला कर लिया।

इंटरनेट पर छिड़ी भारी बहस!यह मामला सामने आने के बाद स्कूल के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा भी हुआ और अब इसकी तस्वीरें व वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस घटना ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

जहां कुछ लोग गुंजन के अपनी मर्जी से जीने के फैसले को सही ठहरा रहे हैं, वहीं अधिकांश यूजर्स पति के त्याग और समर्पण की दुहाई देते हुए इसे रिश्तों के भरोसे की हत्या बता रहे हैं।

शिक्षिका गुंजन कुमारी का पलटवार (पत्नी का पक्ष-पति अमन कुमार के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए शिक्षिका गुंजन कुमारी ने अपना पक्ष रखा है:खुद के संघर्ष से मिली नौकरी: गुंजन का कहना है कि उन्होंने किसी के रहमोकरम पर नहीं, बल्कि अपनी कड़ी मेहनत से नौकरी पाई है। शादी के बाद तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए उन्होंने खुद ग्रेजुएशन, B.Ed, CTET और BPSC की परीक्षाएं पास कीं।

अकेले बच्चों की परवरिश: गुंजन के अनुसार, साल 2023 में जब उनकी नियुक्ति सुपौल जिले में हुई थी, तब वह वहां अपने बच्चों के साथ अकेले रह रही थीं। नौकरी के साथ-साथ बच्चों की देखभाल, खाना बनाना और पढ़ाई जैसे सारे काम वह खुद अकेले संभालती थीं।

पति पर प्रताड़ना का आरोप: गुंजन ने आरोप लगाया कि उनके पति अमन कुमार अक्सर उनके कार्यस्थल और रहने की जगह पर पहुंच जाते थे। वह उनके बारे में गलत अफवाहें फैलाकर उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित (Torture) करते थे।

जमीन बेचने का सच: पति के जमीन बेचकर पढ़ाने के दावे पर गुंजन ने कहा कि अमन ने पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि खुद का टूटा हुआ पैर जुड़वाने (इलाज कराने) के लिए अपनी जमीन बेची थी।

 

Leave a Comment

और पढ़ें