काशीराम महदेवा स्कूल परिसर में नुकसान पहुंचाने का आरोप शिक्षक ने दिया..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गजेन्द्र नाथ पांडेय, महराजगंज –उत्तरप्रदेश:- महराजगंज जनपद के एक गांव के स्कूल परिसर तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है । हालांकि शिक्षक ने स्थानीय थाना पर शिकायत पत्र देकर जांच कर कार्रवाई कराने की मांग किया है ।

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत काशीराम महादेवा में संविलियन स्कूल है ।शिक्षक ने 9 मई को स्थानीय थाना पुरन्दरपुर को एक शिकायत दिया है कि जब 9 मई को सुबह में पहुंचा तो स्कूल परिसर में तोड़फोड़ कर काफी क्षति किया गया है ।

जिसका जांच कर तोड़फोड़ व नुकसान करने वाले के उपर कार्रवाई किया जाए । शिकायत पत्र मिलने के बाद स्थानीय पुलिस कार्रवाई के लिए जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया है ।

Leave a Comment

और पढ़ें