पुलिस ने चोरी की बाइक सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-देखिए देवरिया पुलिस ने चोरी का किया..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया उत्तर प्रदेश-अर्जुन यादव की रिपोर्ट-पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए।

अभियुक्त मोहताब अली उर्फ मेहताब पुत्र रमजान अली साकिन जमापुर थाना जीरादेई जनपद सिवान (बिहार) को विगत रात्रि में देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर रजि0 सं0- UP 61AZ 2037 बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.04.2026 को थाना कोतवाली पर वादी  शैलेश यादव पुत्र दूधनाथ यादव निवासी जखनिया थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी दिनांक 10.04.2026 को अपनी मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर रजि0 सं0- UP 61AZ 2037 से जनपद कुशीनगर से अपने घर जा रहे थे कि सोंदा जनपद देवरिया के पास रूककर आराम करने लगे व उनको नींद आ गयी।

तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की मोटरसाइकिल व मोबाइल चोरी कर लिया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें