देवरिया में युवकों को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, 4 पर केस दर्जhttps://youtu.be/gI1rDBGuGuw?feature=shared

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया में युवकों को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, 4 पर केस दर्ज-अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया, उत्तर प्रदेश 

जनपद देवरिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों को पेड़ से बांधकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि 12/13 अप्रैल की रात ग्राम बड़ी बभनी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान कुछ युवक झंडा सजावट के लिए बांस काटने पास के गांव में पहुंचे थे। वहीं मौजूद कुछ ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझ लिया और पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी।

घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी का बयान : उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराई गई। जांच में तथ्य सामने आने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें