ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/SDM श्रुति शर्मा उपार्जित अवकाश पर, एएसडीएम सीमा पांडेय को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार
देवरिया-उत्तर प्रदेश, अर्जुन यादव की रिपोर्ट ।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी (सदर) श्रुति शर्मा को शासन द्वारा दिनांक 14 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक उपार्जित अवकाश स्वीकृत किया गया है।
उनके अवकाश अवधि के दौरान अपर उप जिलाधिकारी (एएसडीएम) सीमा पांडेय को उप जिलाधिकारी (सदर) के समस्त दायित्वों का अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक के रूप में सौंपा गया है।
एसडीएम सीमा पांडेय अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अतिरिक्त दायित्व का निर्वाहन करेंगी