नेपाल राष्ट्र के कुछ हिस्सों में बर्ड फ्लू की जानकारी मिलते ही,डीएम ने बचाव के लिए किया सर्तक-देखिए टास्क फोर्स के साथ बैठक में दिया सख्त…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। नेपाल के कुछ हिस्सों में बर्ड फ्लू फैलने के दृष्टिगत जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बर्ड फ्लू से संबंधित जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी से बर्ड फ्लू की स्थिति और रोग के रोकथाम हेतु की गई तैयारियों की जानकारी ली। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में बर्ड फ्लू का कोई मामला अब तक प्रकाश में नहीं आया है। आस–पास के जनपदों में भी स्थिति सामान्य है। नेपाल के छापा, मोरंग सहित कुछ जनपदों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। हालांकि जनपद के सीमावर्ती जिलों नवलपरासी और रूपनदेही में बर्ड फ्लू की घटना प्रकाश में नहीं आई है।

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने बताया कि कुक्कुट पालकों से लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है। तैयारियों के विषय में अवगत कराते हुए कहा कि बर्ड फ्लू रोग के नियन्त्रण हेतु तहसील स्तर पर चार त्वरित कार्यवाही दल (आर०आर०टी०) का गठन किया गया है।

जिसमें उपमुख्यपशुचिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इसी प्रकार बर्ड फ्लू रोग नियन्त्रण हेतु जनपदस्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 8765957965 है। कहा कि कोई भी व्यक्ति सुबह 06:00 बजे से रात से 10:00 बजे तक सम्पर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि जनपद में बर्ड फ्लू रोग का मामला प्रकाश में आने की स्थिति में सूचनाओं का त्वरित आदान–प्रदान सुनिश्चित करने हेतु सम्बंधित विभागों का एक वॉट्स एप ग्रुप बना लें। जनपद के समस्त तहसील स्तरीय पशु चिकित्सालयों पर पर्याप्त मात्रा में पी०पी०ई० किट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी महोदय ने जनपद में रैंडम आधार पर विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों सैंपल कलेक्शन का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारियों के कार्यों और उत्तरदायित्वों के विषय में अवगत करा दें। साथ ही कुक्कुट पालकों को निर्देशित कर दें कि यदि पशुपालन विभाग की टीम सैंपलिंग अथवा जांच के लिए जाती है, तो जरूरी सहयोग प्रदान करें। संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि बर्ड फ्लू के संदर्भ में कोई भी सूचना मिलने पर पशुधन विभाग को सूचित करें।

उन्होंने बोर्ड फ्लू के सामान्य लक्षणों के प्रचार प्रसार का निर्देश दिया ताकि कोई मामला आने पर त्वरित सूचना प्राप्त हो सके। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग बर्ड फ्लू से बचाव और इसके विषय में प्रचार–प्रसार हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीवीओ डॉ एजाज़ अहमद, डिप्टी सीवीओ डॉ विनोद विश्वकर्मा, एआरटीओ मनोज सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, एई पीडब्ल्यूडी करन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें