जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक हुई-देखिए‌ बैठक की हाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की विशेष बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी द्वारा मासिक समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न लेखा शीर्षकों में प्राप्त बजट एवं उसके सापेक्ष अद्यतन व्यय की प्रगति की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्राप्त की। विभिन्न योजनाओं में प्रगति धीमी रहने पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है अवशेष दिनों में प्रगति संतोष जनक न पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत से कम प्रगति वाले योजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उसकी प्रगति में सुधार करें।

इसी प्रकार उन्होंने बीएसए से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्तिक देयकों, अशासकीय सहायता प्राप्त जू0हा0 स्कूलों के मृतक कर्मचारियों के देयकों, परिषदीय कर्मचारियों को स्वीकृत ए०सी०पी० की अद्यतन स्थिति, पेंशन आदि के प्रकरणों के निस्तारण की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि कोर्ट केस के मामले में अब तक प्रशासनिक कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए बीएसए को निर्देशित किया कि किसी मामले में मा. न्यायालय की अवमानना नहीं होनी चाहिए। समय रहते हुए मा0 न्यायालय में उत्तर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार विभाग की विभिन्न योजनाओं की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, बीएसए रिद्धी पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण सहित शिक्षा विभाग के पटल सहायक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें