डीएम ने कलेक्ट्रेट में विकास को लेकर सभी विभागों का किया बड़ा समीक्षा – देखे समीक्षा का हाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।

जिलाधिकारी ने पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने बी, सी और डी ग्रेड प्राप्त योजनाओं के संदर्भ में कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि बी,सी और डी ग्रेड कदापि स्वीकार्य नहीं है। पर्यटन परियोजनाओं के संदर्भ में निर्देशित किया कि कार्यदाई संस्था से समन्वय करते हुए सुनिश हित करें कि परियोजना की पूर्णता तिथि में परिवर्तन करा लें। परियोजना में विलंब स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने अधिशासी अधिकारी ग्रामीण अभियंत्रण को भी भवन निर्माण की प्रगति को तेज करने के लिए कहा। जिलाधिकार ने छात्रवृत्ति योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रभावी कार्यवाही कर प्रगति सुधारने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लोग अपने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर निगाह रखें और सुनिश्चित करें कि प्रगति न खराब होने पाए। जिन योजनाओं में प्रगति खराब होगी, उनमें जवाबदेही सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, एआर कोऑपरेटिव  सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें