महराजगंज।अचलगढ़ बीट में किमती पेड़ काट बोटा बनाते समय एक बाइक समेत दो अभियुक्त को टीम ने दबोचा-पांच बोका बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। लक्ष्मीपुर रेंज के अचलगढ़ बीट में एक सांखू का पेड़ काट कर बोटा बनाते समय बन विभाग की टीम ने दो अभियुक्त को दबोच लिया।

बुधवार को दिन में लक्ष्मीपुर रेंज के अचलगढ़ बीट में सांखू का पेड़ काटकर दो लोग बोटा बनाकर लाने की तैयारी कर ही रहे थे की किसी बनविभाग के क्रमिक को सूचना दे दिया।

सूचना मिलने के बाद बन विभाग की टीम मौके पर पंहुच गया।टीम ने पांच बोटा लकड़ी,एक बाइक व बोटा बनाने वाला एक फेट सहित दो अभियुक्तों को दबोच लिया।

बन विभाग की टीम बरामद लकड़ी,बाइक,फेट दोनों अभियुक्तों को लक्ष्मीपुर बनक्षेत्राधिकारी कार्यालय पर लाकर सख्ती से पुछताछ किया तो अभियुक्तों ने अपना नाम मोहम्मद हसन,सफी मोहम्मद पुत्र मैनुद्दीन निवासी बहोरपुर थाना पुरन्दरपुर महराजगंज निवासी के रूप में बताया।

बन विभाग की टीम अभियुक्तों पर आवश्यक कार्रवाई करना शुरू कर दिया है ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें