आप्रेशन प्रहार: भाटपार रानी पुलिस ने तीन बाइक,54लीटर देशी बंटी बबली शराब सहित दो अभियुक्त को किया.. दो फर्जी प्लेट नंबर किया भी बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया अर्जुन यादव की रिपोर्ट।पुलिस अधीक्षक देवरिया  संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भाटपार रानी पुलिस द्वारा आज दिनांक 12.01.2026 को प्रातःकाल संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर विशुनपुर ढाला के पास से चोरी की 03 मोटर साइकिल क्रमशः1.UP53AA0562 सीडी डिलक्स, 2.BR29Z3835 हीरो सुपर स्प्लेण्डर व BR28AC5938 स्प्लेण्डर प्लस से बिहार ले जायी जा रही प्लास्टिक की बोरियों में 06 पेटी अवैध देशी शराब बंटी बबली (कुल 54 लीटर), 02 फर्जी नम्बर प्लेट के साथ 02 अभियुक्तों क्रमशः 1. पप्पू कुमार साहनी पुत्र नैपाल साहनी निवासी ग्राम खुर्द टढवा पोस्ट बकुलारी थाना गुठनी जिला सिवान व 2. विशाल गिरी पुत्र अनिल गिरी निवासी ग्राम नोनार पाण्डेय पोस्ट कोठीलवा थाना बनकटा जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया।

शेष 01 अभियुक्त शिवकुमार जो मोटरसाइकिल को छोड़कर मौके से भाग गया, को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना भाटपार रानी पुलिस द्वारा मु0अ0स0- 012/26 धारा -317(2), 341(2), बीएनएस0 व 60/72 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें