दस दिवसीय प्रशिक्षण सम्मान समारोह का उद्घाटन डीएम महराजगंज ने किया -जाने यूपी सरकार के योजना का हाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिलाधिकारी  सन्तोष कुमार शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में जिला उद्योग केन्द्र महराजगंज के तत्वावधान में विश्वकर्मा सम्मान समारोह के अन्तर्गत बाला जी लांन में 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। सम्मान समारोह आयोजन का उद्घाटन जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस पर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधन करते हुए कहा कि आप करने के बजाय काम देने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने जीवन को उच्च स्तर पर लाने तथा अपने साथ कार्य करने वाले ब्यक्तियो को भी जीवन सुखमय बनायें । उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों तथा विश्वकर्मा टुल किट लाभार्थियों के प्रति शुभकामनाएं प्रकट की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा 10 महिलाओं को सिलाई मशीन व विश्वकर्मा सम्मान के तहत 10 लाभार्थियों में 10 टुलकिट भी वितरित किया गया।

विश्वकर्मा सम्मान समारोह का आयोजन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक जनपद एक उत्पाद योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद महराजगंज में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उधमिता विकास केंद्र द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 07 जनवरी 2026 को किया गया। योजना के अंतर्गत जनपद महराजगंज में फर्नीचर से जुड़े 350 लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

जिसका संचालन यू.पी. इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड (यूपीकॉन) द्वारा किया जा रहा है। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारी व बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। इस योजना का मुख्य उद्देश्यस्थानीय शिल्पकारों व उधमिओ को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना है जिससे लोकल फॉर वोकल को बड़ावा मिल सके l

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का संचालन गायक अनीश सोनी तथा आशुतोष सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें