सतत विकास के लिए पर्यावरण का संरक्षण आवश्यक… डॉ देवबख्स सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतत विकास के लिए पर्यावरण का संरक्षण आवश्यक… डॉ देवबख्स सिंह रासेयो के विशेष शिविर में मुखअतिथि के रूप में वर्चुअल सम्बोधन लक्ष्मीपुर आज संपूर्ण विश्व पर्यावरण संकट के दौर से गुजर रहा है जिसका पूरा प्रतिफल मनुष्य को भारी नुकसान के रूप में चुकाना पड़ रहा है यह मानवीय गतिविधियां अधिक भौतिकवादी दृष्टिकोण के फलस्वरुप हो रहा है आज मनुष्य प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन कर रहा है जिसके चलते पर्यावरण अवनमन हो रहा है ।

हमें सतत विकास के माध्यम से अपनी आवश्यकताए भावी पीढ़ी की जरूरतों को ध्यान में रख कर पूर्ण करनी पड़ेंगी,आप सभी रासेयो के माध्यम से अपने सामजिक सांस्कृतिक पर्यावरण को बेहतर बना सकते हैं साथ ही साथ इस शिविर के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का निर्माण कर सकते हैं उक्त बातें सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ देवबक्श सिंह ने वर्चुअल माध्यम से बतौर मुख्य अतिथि कहीं मालूम हो की भागीरथी कृषक महाविद्यालय भागीरथ नगर के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र /छात्राओं द्वारा शिविर के छठे दिन बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता रैली निकाली तथा एक वृक्ष दस पुत्र समान, मत लो तुम वृक्षों की जान, धरती होंगी रेगिस्तान आदि श्लोगन कहते हुए आमीन लोगों को जागरूक किये इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद शकील सिद्दीकी, अमरेश त्रिपाठी मायापति चौधरी, विकास पांडे शिवनाथ गुप्ता, राजेश पटेल, डॉक्टर घनश्याम पाठक समेत सभी शिविरार्थी सानिया, , सय्यदा फरह, आकाश, निखिल, स्नेहा वर्मा, प्रिया वर्मा कात्यायिनी पाठक आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें