शासन के योजना की जानकारी डीएम महराजगंज ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर बीडीओ व सचिव से लिया जानकारी देखे बड़ी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज । जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा ग्राम पंचायतों में शासन द्वारा विभिन्न योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी खण्ड विकास अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की गयी।

जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों में प्राथमिक विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, सड़कों की साफ सफाई, शौचालय निर्माण व प्रयोग, गौशालाओं में संरक्षित गोवंशो की सुरक्षा व हरा चारा, भूसा–दाना, पीएम सूर्यघर योजना से किसानों को जोड़ने, फार्मर रजिस्ट्री, सक्षम आंगनबाड़ी भवन निर्माण, पीएम एवं सीएम आवास के निर्माण, धरती माता बचाओ अभियान, बाल विवाह की कुप्रथा पर रोक संबंधी अभियान सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी द्वारा सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रोजाना और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में सप्ताह में न्यूनतम दो दिन सफाई सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे गन्दगी को लेकर कहा कि जनपद के अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़े होने कारण पर्यटकों की आवाजाही रहती है और स्वच्छ राजमार्ग एक अच्छी छवि पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे नियमित रूप से कूड़ा निस्तारण सुनिश्चित कराएं।

गौशालाओ में संरक्षित गोवंशो की सुरक्षा व हरा चारा, भूसा–दाना, अलाव आदि की ब्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जिससे पशुओं को ठंड से बचाया जा सके और उनको स्वस्थ रखा जा सके।

पीएम सूर्य घर के व्यापक प्रचार प्रसार सहित प्रति सचिव 05 पीएम सूर्यघर का लक्ष्य निर्धारित कर पीएम सूर्यघर की प्रगति को तेज करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह योजना आमजन हितैषी है तथा बैंक से लोन की भी ब्यवस्था है। कहा कि पीएम सूर्यघर पर 01 लाख आठ हजार तक की सब्सिडी भी है। साथ ही विद्युत बिल की भी बचत है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटर के प्रभावी संचालन हेतु कार्ययोजना बनाने और आरआरसी सेंटर को आत्मनिर्भर बनाए जाने का निर्देश दिया। फार्मर रजिस्ट्री कराना आवश्यक है सभी सरकारी सुविधाएं तभी मिलेगा जब फार्मर रजिस्ट्री होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि अपूर्ण पीएम एवं सीएम आवासो को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाय। निष्क्रिय समूहों को सक्रिय करने हेतु महिला सदस्यों को जोड़ने हेतु प्रेरित किया जाय, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बने और 2047 तक विकसित भारत के अभियान में भागीदार बन सकें। उन्होंने मनरेगा के माध्यम से बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा, जिला विकास अधिकारी बी एन कन्नौजिया, डीसी एनआरएलएम व डीसी मनरेगा भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें