गोवंश के संरक्षण के लिए डीएम का बड़ा पहल-ठंडक से बचाव के लिए का काऊ कोट आवश्यकhttps://youtu.be/zjTs1-Kue_o?si=_HLcyYqHF0HtmCoU

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। सर्दियों के दृष्टिगत गोवंशों के संरक्षण एवं उनकी समुचित देखभाल को लेकर जिलाधिकारी  द्वारा एक बड़ी पहल की गई।

जिलाधिकारी ने जनपद की विभिन्न गौशालाओं की व्यवस्थाओं का ग्राउंड जीरो से आकलन करते हुए जूम कॉल के माध्यम से लाइव निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी  ने गौशालाओं में उपलब्ध व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को स्वयं देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी  के निर्देश पर जनपद के 25 जिलास्तरीय अधिकारियों को औचक निरीक्षण हेतु विभिन्न गोआश्रय स्थलों पर भेजा गया। निरीक्षण के दौरान अलाव की व्यवस्था, भूसा–चोकर की उपलब्धता, काऊ कोट, हरा चारा, स्वच्छता, पेयजल एवं गोवंशों की संख्या आदि बिंदुओं की गहनता से जांच कराई गई। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान मौके से ही जिलाधिकारी को व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई और लाइव मौके का हाल दिखाया गया।

जिलाधिकारी  ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्दियों के दृष्टिगत सभी गौशालाओं में गोवंशों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जहां निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन गौशालाओं में गोवंशों की संख्या मानक से कम है, वहां से गोवंशों को नजदीकी गोशालाओं में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित किया जाए, ताकि संसाधनों का समुचित उपयोग हो सके। काऊ कोट की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) को बोरियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाओं में हरे चारे सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं, ताकि शीतकाल में गोवंशों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी एवं सतत निरीक्षण के निर्देश देते हुए कहा कि गोवंशों का संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान एनआईसी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीवीओ डॉ हौसला प्रसाद, एआर कोऑपरेटिव  सुनील गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें