सीएचसी मिठौरा के निरीक्षण में डीएम ने फार्मासिस्ट को कड़ा फटकार लगाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, 12 दिसंबर 2025, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, आयुष्मान वार्ड, ईटीसी वार्ड, लेबोरेटरी, फार्मेसी सहित सभी प्रमुख सेक्शनों को देख।निरीक्षण के दौरान दवाओं के उचित रखरखाव न होने पर जिलाधिकारी ने फार्मासिस्ट को कड़ी फटकार लगाई।

दवाओं को निर्धारित मानक के अनुसार सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। वहीं हेल्थ एटीएम के खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ–सफाई की खराब स्थिति और अव्यवस्था मिलने पर जिलाधिकारी ने गंभीर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया। साथ ही केंद्र के बाह्य परिसर की सफाई हेतु बीडीओ एवं डीपीआरओ को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित मरीजों से संवाद कर चिकित्सा सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। मरीजों ने उपचार और दवाओं की आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया।निरीक्षण के समय कुल 85 मरीज ओपीडी में देखे गए थे। इसी प्रकार 21 मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांचें की गई थीं, जबकि छः लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनाए गए थे।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए और लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी। कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं शासन की शीर्ष प्राथमिकता में हैं। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता मिलने पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा।

निरीक्षण के समय सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, चिकित्साधिकारी डॉ अशोक कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें