डीएम महराजगंज विकास कार्य व सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में किया।

जिलाधिकारी ने पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बी, सी और डी ग्रेड प्राप्त योजनाओं में संबंधित विभागाध्यक्षों/कार्यालयाध्यक्षों को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर में प्रगति अपेक्षित न होने पर नाराजगी व्यक्त की और प्रगति बढ़ाने हेतु सभी बीडीओ को निर्देशित किया। कहा कि विभाग प्रभावी कार्ययोजना बनाकर अपेक्षित प्रगति को सुनिश्चित करे। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में सचिवों को लक्ष्य देकर पीएम सूर्यघर की प्रगति को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी निर्माण को भी तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने छात्रवृत्ति हेतु प्राप्त आवेदनों को विद्यालयों से समन्वय बनाकर अग्रसारित कराने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया। कहा कि जिन विद्यालयों द्वारा अग्रसारण में विलंब किया जा रहा है, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लोग अपने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर निगाह रखें और सुनिश्चित करें कि प्रगति न खराब होने पाए। जिन योजनाओं में प्रगति खराब होगी, उनमें जवाबदेही सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक मे डीडीओ बी.एन.कन्नौजिया,उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी  कन्हैया यादव, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें